Home राग बाजारी हीरो होंडा के शेयर लुढ़के
Banner
Banner
 
Banner
हीरो होंडा के शेयर लुढ़के Print E-mail

नतीजे की खबर के बाद से शेयर बाजार में हीरो होंडा के शेयर में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1790.65 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और सुबह 9:23 बजे यह 41.60 रुपये यानी 2.22% की कमजोरी के साथ 1828.90 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 1870.50 रुपये पर बंद हुआ था।
कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 2% की कमी आयी है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 500.11 करोड़ रुपये से घटकर 491.69 करोड़ रुपये हो गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 3871.64 करोड़ रुपये से बढ़कर 4350.03 करोड़ रुपये हो गयी। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010)

 

Last Updated ( Friday, 30 July 2010 09:30 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner