|
अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने इंडोनेशिया में एक त्रिपक्षीय करार किया है।
कंपनी ने यह करार इंडोनेशिया में स्थित सब्सीडियरी (सहायक) कंपनी पीटी अदानी ग्लोबल के माध्यम से किया है। इसके तहत कंपनी ने कोयला खरीद अधिकार हासिल किया है। कंपनी की सब्सीडियरी पीटी अदानी ग्लोबल ने इंडोनेशिया में क्षेत्रीय सरकार सुमात्रा सेलातन और कोयला खनन कंपनी पीटी बुकिट असाम के साथ ‘पोर्ट एंड रेल प्रोजेक्ट’ के लिए ‘टेक ओर पे अरेजमेंट’ हेतु त्रिपक्षीय करार किया है। इस करार के मुताबिक कंपनी को 30 सालों के लिए कोयले की आपूर्ति की जायेगी। इस सौदे के लिए कंपनी 165 करोड़ डॉलर खर्च करने वाली है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में अदानी इंटरप्राइजेज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। हालाँकि शेयर बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 675 रुपये तक ऊपर चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। लेकिन कुछ ही देर के बाद यह लाल निशान पर चला गया और यह बीएसई में 2.98% की गिरावट के साथ 648.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 25 August 2010 17:27 )
|