|
टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में नये आईपी आधारित नेटवर्क के निर्माण तथा प्रबंधन के लिए करार किया है।
कंपनी ने यह दो वर्षीय करार मलेशिया (Malaysia) की ऐक्सिएटा ग्रुप (Axiata Group) के साथ किया है। इस करार का विस्तार श्रीलंका (Sri Lanka) के डायलॉग टेलीकॉम (Dailog Telekom), इंडोनेशिया (Indonesia) के पीटी एक्सएल ऐक्सिएटा (PT XL Axiata), मलेशिया के सेलकॉम ऐक्सिएटा (Calcom Axiata) तथा सिंगापुर (Singapore) के मोबाइल वन के प्रभाव क्षेत्रों में किया जायेगा। कंपनी के साथ इस भागीदारी से ऐक्सिएटा ग्रुप को मोबाइल डेटा की बढ़ती माँग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 2:40 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये यानी 0.05% की हल्की मजबूती के साथ 332.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 31 August 2010 14:47 )
|