|
वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
कंपनी को यह पाइप लाइनों की आपूर्ति के ठेके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्राप्त हुए। यह ठेके कुल 700 करोड़ रुपये के हैं। इन ठेकों को वतर्मान कारोबारी साल में क्रियान्वित करना है। इसके साथ ही कंपनी के वर्तमान ऑर्डर बुक स्थिति 5,700 करोड़ रुपये हो गयी है। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 248.65 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11:20 बजे यह 3.71% की बढ़त के साथ 247.40 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी का शेयर 238.55 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 11:26 )
|