|
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी रही।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे इस सूचकांक की कमजोरी भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 201 अंकों यानी 2.18% की गिरावट के साथ 9,025 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 1.46% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.81% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.48%, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.11% की कमजोरी रही। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) आज बंद रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.05 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.55%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.37% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.27% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 18:09 )
|