Home राग बाजारी जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 73 अंक चढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 73 अंक चढ़ा Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती रही।

आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर दिनभर इस सूचकांक में बढ़त रही। आखिरकार यह सूचकांक 73 अंकों यानी 0.82% की मजबूती के साथ 9,098 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.37% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स  (Straits Times) को 0.36% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की बढ़त रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 1.44% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.20% का घाटा सहना पड़ा। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5.48 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.57%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.37% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.78% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 17:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner