|
एनटीपीसी (NTPC) के सीएमडी (CMD) अरूप रॉय चौधरी (Arup Roy Choudhury) ने शेयर मंथन से एक खास बातचीत में बताया है कि उनकी कंपनी अब भविष्य में केवल सुपर क्रिटिकल तकनीक के आधार पर अपनी परियोजनाओं के ठेके देगी।
|
|
Last Updated ( Monday, 13 December 2010 15:30 )
|
|
|
ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा (Narendra Taneja) का कहना है कि रिलायंस को जल्दी ही 15-20 क्यूबिक ट्रिलियन फीट का बड़ा गैस भंडार मिलने का अनुमान है। हालाँकि उनके मुताबिक यह केवल वैज्ञानिकों की अटकलें हैं और इनकी पुष्टि होनी बाकी है। शेयर मंथन के राजीव रंजन झा से बातचीत में उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रिलायंस तेल खोज और उत्पादन के साथ-साथ शैल गैस के क्षेत्र में अधिग्रहण के लिए बाजार में है। सुनें यह पूरी बातचीत।
|
|
Last Updated ( Tuesday, 02 November 2010 01:25 )
|
|
पिरामल हेल्थकेयर (Piramal Healthcare) ने आनुपातिक रूप से 20% शेयरों को वापस खरीदने (बायबैक) का फैसला किया है। इस फैसले के बाद से ही यह शेयर कुछ दबाव में दिख रहा है। शेयर मंथन ने इस वापस खरीद (बायबैक) के मसले को समझने के लिए बातचीत की एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) के रिसर्च प्रमुख जगन्नादम तुनुगुंतला (Jagannadham Thunuguntla) से।
|
|
Last Updated ( Monday, 25 October 2010 15:50 )
|
|
|
डीएलएफ को उम्मीद है कि कारोबारी साल 2010-11 में पिछले साल के मुकाबले वह करीब 20% की बढ़त हासिल कर सकती है। आने वाली तिमाहियों में कंपनी की एबिटा (EBITDA) आय भी सुधरेगी। डीएलएफ समूह के कार्यकारी निदेशक राजीव तलवार (Rajeev Talwar, Group ED, DLF) के मुताबिक व्यावसायिक (Commercial) श्रेणी में भी अब मांग सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि मध्यम अवधि में रिटेल क्षेत्र से भी मांग सुधरेगी। पेश है रियल एस्टेट क्षेत्र की स्थिति के बारे में राजीव तलवार से शेयर मंथन की खास बातचीत का दूसरा हिस्सा।
|
|
Last Updated ( Saturday, 11 September 2010 17:57 )
|
|
देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) का मानना है कि आने वाले वर्षों में घरों की मांग काफी अच्छी बनी रहेगी। दरअसल रियल एस्टेट कंपनियों को मंदी से उबारने में आवासीय (Residential) क्षेत्र की ही सबसे प्रमुख भूमिका रही है। लेकिन डीएलएफ समूह के कार्यकारी निदेशक राजीव तलवार (Rajeev Talwar, Group ED, DLF) का कहना है कि अगर सरकार ने नयी परियोजनाओं की मंजूरी और ब्याज दरों को सस्ता रखने की ओर ध्यान नहीं दिया तो अगले कुछ सालों में फिर से कीमतों का बुलबुला बन सकता है। रियल एस्टेट क्षेत्र की मौजूदा स्थिति के बारे में राजीव तलवार से एक खास बातचीत की शेयर मंथन ने। आज पेश है इस बातचीत का आवासीय श्रेणी से संबंधित हिस्सा।
|
|
Last Updated ( Saturday, 28 August 2010 18:00 )
|
|
|
|
|
|
|
Page 1 of 2 |