 वैश्विक बाजारों के टूटने के साथ ही भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर भँवर में फंसा दिख रहा है। ऐसे माहौल में बाजार के मिजाज को समझने के लिए शेयर मंथन ने फिर से एक बड़ी कवायद की है। साल 2011 के बाकी बचे महीनों में, और उससे आगे इस कारोबारी साल के अंत तक बाजार की चाल कैसी रहेगी, बाजार में इस साल कहाँ तक की गिरावट आ सकती है, यह वापस सँभल कर कहाँ तक चढ़ सकता है, अगले 12 महीनों के लिहाज से क्या अच्छा लग रहा है और क्या बुरा - ये कुछ ऐसे अहम सवाल हैं जिनके जवाब पाने के लिए शेयर मंथन ने बाजार के दिग्गज जानकारों के बीच सर्वेक्षण किया है।
इस बार शेयर मंथन के सर्वेक्षण में 38 दिग्गज विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है। यह संख्या आम तौर पर दिखने वाले ब्रोकर पोल में शामिल जानकारों की संख्या से काफी ज्यादा है। इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि यह भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। पिछली बार जुलाई 2010 में हमारे सर्वेक्षण में 35 दिग्गज जानकारों ने हिस्सा लिया था। इस बार यह सहभागिता और बढ़ी है। पेश है शेयर मंथन के इस सर्वेक्षण पर खास रिपोर्ट। इसे पढ़ने के लिए आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें: (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2011) |
|
Last Updated ( Friday, 05 August 2011 12:56 )
|
Comments
RSS feed for comments to this post