|
हर कारोबारी साल के अंतिम महीने, यानी मार्च में लोगों के बीच यह आपाधापी मचती है कि आय कर (Income Tax) बचाने के लिए क्या उपाय किये जायें।
लोग सोचने लगते हैं कि कहाँ निवेश किया जाये, जिससे कर में कुछ छूट मिल जाये। मगर कई बार जल्दबाजी में लोग ऐसे विकल्प चुन लेते हैं, जो शायद उनके लिए सबसे उपयुक्त नहीं होते। उनसे कर की छूट तो मिल जाती है, लेकिन भविष्य में आपको अच्छा फायदा दिलाने का असली मकसद शायद उस निवेश से पूरा नहीं हो पाता। और हाँ, आपके कई खर्च वगैरह भी कर बचाने में आपकी मदद करते हैं। तो कैसे उठायें कर में छूट के नियमों का पूरा फायदा? हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 5.42 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी होने पर भी अपनी आय कर देनदारी शून्य रख सकते हैं। ज्यादा आमदनी वाले लोग अपने आय कर के बोझ में 1.29 लाख रुपये तक की कमी कर सकते हैं। सरकार ने तो आपको कुछ खास निवेश और खर्चों पर सीधे 1.20 लाख रुपये तक की कर छूट का तोहफा दे रखा है। तो आप कैसे लायेंगे यह तोहफा अपने घर? और हाँ, क्या आपको पता है कि आपका घर भी कर बचत में आपकी काफी मदद कर सकता है? ये तो आप जानते हैं ना कि महँगाई और आपकी आमदनी में एक होड़ चल रही है। तो महँगाई को पछाड़ने के लिए आप ऐसा कौन-सा विकल्प चुनें, जिससे आपको अच्छी कमाई भी हो और कर बचाने का फायदा मिले? सीधे सुनिये रिलायंस कैपिटल एएमसी के सीईओ संदीप सिक्का से। निवेश के अलग-अलग विकल्पों के फायदे बताने के लिए हमने जाने-माने कर सलाहकार सुभाष लखोटिया और बजाज कैपिटल के सीईओ अनिल चोपड़ा की भी राय ली है। यह सब पढ़िये शेयर मंथन के कर बचत विशेषांक में, नीचे दिये इस लिंक पर क्लिक करके: (शेयर मंथन, 07 मार्च 2011) |
|
Last Updated ( Monday, 07 March 2011 23:46 )
|