Home विशेष कंपनियों की सुर्खियाँ पीएफसी (PFC) का मुनाफा बढ़ कर 1108 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
पीएफसी (PFC) का मुनाफा बढ़ कर 1108 करोड़ रुपये Print E-mail

कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd) का मुनाफा 68% बढ़ गया है।

इस तिमाही में कंपनी को 1108 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 659 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 3284 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 2581 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर नजर आयेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में पावर फाइनेंस के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 2.72% की तेजी के साथ 186.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 03 February 2012 17:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.