|
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.74% बढ़ गया है।
कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसने 408 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका मुनाफा 405 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है और यह 3814 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6290 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का ईपीएस (बेसिक) 18.84 रुपये हो गया है। शेयर बाजार में रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.33% की मजबूती के साथ 615.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 14 February 2012 17:40 )
|