|
जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GPT Infraprojects Ltd) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
यह ठेके 125.30 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को पश्चिम बंगाल में ईस्टर्न रेलवे की दो लेनों की आरओबी ब्रिज नंबर 213 के जगह बर्धामैनयार्ड के ऊपर 4 लेनों की केबल स्टेयड रोड के निर्माण कार्य करना है। शेयर बाजार में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर भाव में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 2.22% की मजबूती के साथ 122.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 21 February 2012 17:09 )
|