|
टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी नेल्को लिमिटेड (Nelco Ltd) के डिविजन टाटानेट (Tatanet) ने कंप्यूवेयर कॉर्पोरेशन (Compuware Corporation) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
यह करार वैश्विक दर्जे की एंड-टू-एंड एप्लीकेशन पर्फामेंस मैनेजमेंट (एपीएम) सेवा प्रदान करने के लिए हुआ है। इस करार से टाटानेट अपने ग्राहकों को कंप्यूवेयर के एपीएम सॉल्युशन की सेवा प्रदान कर सकेगी। शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में नेल्को के शेयर में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 122.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और बीएसई में यह 5.17% की बढ़त के साथ 117.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 04 September 2010 14:54 )
|