|
देश में ऊर्जा/ढाँचागत क्षेत्र की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) ने केरल सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम करार पर हस्ताक्षर किया है।
कंपनी ने यह करार केईएल की कासारगुड इकाई का अधिग्रहण करने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए किया है। यह इकाई रेलवे एप्लीकेशंस तथा अन्य इंडस्ट्रियल एप्लीकेशनों के विकल्पों का उत्पादन करती है। शेयर बाजार में बीएचईएल के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2448 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11:31 बजे यह 0.13% की हल्की मजबूती के साथ 2438 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 11:36 )
|