Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार अमेरिकी बाजार मिला-जुला, डॉव जोंस 11 अंक नीचे
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अमेरिकी बाजार मिला-जुला, डॉव जोंस 11 अंक नीचे Print E-mail

गुरुवार को  अमेरिकी शेयर बाजार (US Share Market) में प्रमुख सूचकांकों का रुख कुछ अलग-अलग रहा।

डॉव जोंस  इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11 अंक या 0.1% की गिरावट दर्ज कर 12,705 पर रहा। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने 11 अंक या 0.4% की मजबूती हासिल की और 2,860 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) केवल 1 अंक या 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 1,326 पर रहा।
कल अमेरिकी बाजार सुस्त रहा, क्योंकि बेरोजगारी के मासिक आँकड़े सामने आने से पहले कारोबारियों ने बड़े दाँव लेने में हिचक दिखायी। हालाँकि सुबह जब श्रम विभाग के साप्ताहिक आँकड़े आये और बेरोजगारी दावों की 4 हफ्तों की औसत संख्या घट कर 375,750 पर आ गयी तो बाजार में थोड़ा उत्साह दिखा। लेकिन जनवरी के मासिक आँकड़े शुक्रवार को आने वाले हैं, लिहाजा बाजार ने साप्ताहिक आँकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
इस बीच कमजोर मांग के चलते कच्चे तेल में कुछ नरमी आयी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल (Crude OIl) का मार्च वायदा भाव 1.25 डॉलर की गिरावट दर्ज कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। लेकिन कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 9.80 डॉलर ऊपर चढ़ कर 1759.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 03 February 2012 10:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.