|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक की बढ़त के साथ 17,736 पर है। निफ्टी (Nifty) 4 अंक की हल्की मजबूती के साथ 5,366 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.39% की तेजी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% और बीएसई मिडकैप में 0.46% की मजबूती है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑटो और पावर सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती तेल-गैस सूचकांक (Oil & Gas Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 0.89% ऊपर है। सेंसेक्स के 20 शेयरों में बढ़त है, जबकि 10 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 1.27% ऊपर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 09:41 )
|