Banner
मान इंडस्ट्रीज ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर Print E-mail

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में मान इंडस्ट्रीज इंडिया का शेयर उछल कर 76.40 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 1.52 बजे यह 11.79% की बढ़त के साथ 74.90 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 67 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने बीएसई को कल को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया था कि उसको कुवैत से 950 करोड़ रुपये का ठेका ठेका प्राप्त हुआ है। यह ठेका 1,70,000 टन डायामीटर पाइपों की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुए हैं। इन ठेकों के साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक की स्थिति 2,000 करोड़ रुपये की हो गयी है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 15:04 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner