Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार जापान का निक्केई सूचकांक 101 अंक चढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
जापान का निक्केई सूचकांक 101 अंक चढ़ा Print E-mail

एशियाई शेयर बाजारों में आज मजबूती का रुख रहा।

आज जापान के निक्केई सूचकांक की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे इस सूचकांक की बढ़त की रफ्तार तेज होती गयी। कारोबार के तीसरे घंटे में इसकी बढ़त में कमी आयी। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में इसमें तेजी बढ़ गयी।
आखिरकार यह सूचकांक 101 अंकों यानी 0.96% की बढ़त के साथ 10,665 पर बंद हुआ। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.41%, जकार्ता कंपोजिट में 0.24%, हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.09% और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.08% की हल्की तेजी रही। 
दूसरी ओर, ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.38% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.34% की कमजोरी रही।  
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5.42 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.43%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.11% और एफटीएसई 100 में 0.42% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 17:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner