Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) सपाट
Banner
Banner
 
Banner
दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) सपाट Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक दोपहर बाद के कारोबार में सपाट हैं।

हालाँकि यूरोपीय शेयर बाजारों में हल्की मजबूती रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.15 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.25%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.15% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.09% की बढ़त है।
दोपहर 2:15 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 13 अंक की बढ़त के साथ 18,251 पर है। निफ्टी (Nifty) 2 अंक की मजबूती के साथ 5,488 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.77% की बढ़त दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.98% और बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.87% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु और तेल-गैस सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.25% ऊपर है। सेंसेक्स के 14 शेयरों में बढ़त का रुख है, जबकि 16 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती हीरो होंडा (Hero Honda) में है। इसका शेयर 2.16% ऊपर है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 14:25 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner