Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरे सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी (Nifty)
Banner
Banner
 
Banner
उतार-चढ़ाव के बाद गिरे सेंसेक्स (Sensex)-निफ्टी (Nifty) Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती छायी रही।

आज के कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। आज निफ्टी (Nifty) ने 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन निफ्टी इस स्तर पर टिका न रह सका। धातु और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा, जबकि रियल्टी और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 17 अंक यानी 0.09% की गिरावट के साथ 18,221 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 7 अंक यानी 0.12% की कमजोरी के साथ 5,479 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.70% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.97% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.94% की मजबूती रही।
एशियाई शेयर बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत मजबूत हुई। बाजार खुलते ही निफ्टी ने 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 18,316 और निफ्टी 5,510 तक चढ़ गये। हालाँकि निफ्टी बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद निफ्टी 5,500 के स्तर के नीचे चला गया। फिर बाजार में एक सीमित दारये में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। कभी यह लाल निशान पर आ जाता, तो कभी यह हरे निशान पर चला जाता। यूरोपीय शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत होने की खबर के बीच दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी एकदम सपाट रहे। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 18,207 और निफ्टी 5,474 तक फिसल गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 1.25% मजबूती रही। ऑटो को 0.90%, हेल्थकेयर को 0.58%, टीईसीके को 0.48%, पीएसयू को 0.38%, आईटी को 0.26% और पावर को 0.19% का फायदा हुआ। बैंकिंग में 0.18%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15% और एफएमसीजी में 0.12% की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु को 1.09% और तेल-गैस को 0.55% का घाटा सहना पड़ा। कैपिटल गुड्स 0.01% की कमजोरी के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 16:20 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner