Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार एशिया मजबूत, ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 109 अंक चढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
एशिया मजबूत, ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 109 अंक चढ़ा Print E-mail

एशियाई शेयर बाजारों में आज मजबूती का रुख रहा।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे इस सूचकांक की मजबूती भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 109 अंकों यानी 1.42% की बढ़त के साथ 7,830 पर बंद हुआ। जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.35%, जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.57%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स  (Straits Times) को 0.53% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.49% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.24% की बढ़त रही। दूसरी ओर, चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.01% की कमजोरी के साथ सपाट रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:08 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.84%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.21% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.32% की बढ़त की है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 03 September 2010 18:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner