Home तकनीकी विश्लेषण शेयर बाजार एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई (ICICI) ने दी दोपहर के कारोबार में बढ़त
Banner
Banner
 
Banner
एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई (ICICI) ने दी दोपहर के कारोबार में बढ़त Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है।

यूरोपीय शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 1.55 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.13% और और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.09% की बढ़त है, जबकि जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.24% की कमजोरी है।
दोपहर 1:55 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक की बढ़त के साथ 18,776 पर है। निफ्टी (Nifty) 28 अंक की मजबूती के साथ 5,636 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.50% की बढ़त दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.72% और बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.61% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सूचकांक (Banking Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.85% ऊपर है। सेंसेक्स के 18 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 12 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त एसबीआई (SBI) में है। इसका शेयर 2.62% ऊपर है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में भी 2.39% की तेजी है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 14:06 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner