|
कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती रही।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर दिनभर इस सूचकांक में बढ़त रही। आखिरकार यह सूचकांक 73 अंकों यानी 0.82% की मजबूती के साथ 9,098 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.37% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.36% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की बढ़त रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 1.44% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.20% का घाटा सहना पड़ा। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) आज बंद रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5.48 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.57%, जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.37% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.78% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 17:51 )
|