|
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का मुनाफा 20.7% बढ़ गया है।
31 दिसंबर को खत्म तिमाही में इसका मुनाफा 1290 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 1069 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2011 में बैंक की कुल आमदनी 8821 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी कुल आय 6342 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में तेजी का रुख रहा। नतीजे की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 829.70 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 12:53 बजे बैंक का शेयर 1.93% चढ़ कर 815.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 25 January 2012 13:01 )
|