|
पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (Petronet LNG Ltd) के मुनाफे में 72.9% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 295.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल कंपनी को इस तिमाही में 170.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी की कुल आय 3633.05 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6346.65 करोड़ रुपये हो गयी है। शेयर बाजार में पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। नतीजे की खबर आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर भाव 169.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 12:13 बजे यह 0.95% की बढ़त के साथ 165.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 27 January 2012 12:19 )
|