|
गुजरात गैस ने 31 दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए अच्छे नतीजों का ऐलान किया है।
सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 31 करोड़ रुपये से 42% बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 329 करोड़ रुपये से 18% बढ़कर 385 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने 2009 के लिए 5 रुपये अंकित मूल्य वाले 1 शेयर पर 3 रुपये का विशेष लाभांश देने का भी ऐलान किया है। इस खबर का शेयर बाजार में गुजरात गैस के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में ऊपर की ओर 256 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 9.35 बजे यह 1.82% की बढ़त के साथ 254.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 05 March 2010 09:57 )
|