|
पीवीआर लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद में एक और मल्टीप्लेक्स खोल दिया है।
यह इलाहाबाद के विनायक सिटी सेंटर में खुला है। इसकी क्षमता 923 सीटों की है और इसमें चार स्क्रीन है। इसके साथ ही कंपनी के 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित राज्य के 16 शहरों में 28 स्थानों पर कुल स्क्रीन की संख्या बढ़कर 116 हो गयी है। शेयर बाजार में आज पीवीआर लिमिटेड के शेयर में कमजोरी रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 1.65 रुपये यानी 0.93% की गिरावट के साथ 175.90 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 05 March 2010 17:13 )
|