|
शिशिर बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज कॉर्प के मुनाफे में 18.3% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का शुद्ध मुनाफा 30 जून 2010 को समाप्त तिमाही में 22.71 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले इसी तिमाही में यह 19.20 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 81.80 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 71.19 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में बजाज कॉर्प के शेयर में बढ़त का रुख है। इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 735 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2:10 बजे यह 1.89% की बढ़त के साथ 730 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी का शेयर 716.45 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 26 August 2010 14:19 )
|