|
टाटा पावर कंपनी ((Tata Power Company)) को इंडोनेशिया (Indonesia) में जियोथर्मल परियोजना का ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका टाटा पावर, ओरिजिन एनर्जी लिमिटेड (Origin Energy Limited) और पीटी सुपराको इंडोनेशिया (PT Supraco Indonesia) के बीच मिल बने कंसोर्टियम को प्राप्त हुआ है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में स्थापित होने वाले सोरिक मारापी भू-तापीय (जियोथर्मल) परियोजना (Sorik Marapi geothermal project) के लिए कंपनी के कंसोर्टियम की ओर से लगायी गयी बोली स्वीकार कर ली गयी है। इस परियोजना से लगभग 240 मेगावाट भू-तापीय ऊर्जा उत्पादित की जा सकती है। शेयर बाजार में टाटा पावर के शेयर भाव में मजबूती रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 20.70 रुपये यानी 1.67% की तेजी के साथ 1258.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 02 September 2010 15:56 )
|