Home तकनीकी विश्लेषण कंपनियों की सुर्खियाँ केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने एसएई टावर्स (SAE Towers) को खरीदा
Banner
Banner
 
Banner
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने एसएई टावर्स (SAE Towers) को खरीदा Print E-mail

आरपीजी समूह (RPG Group) की कंपनी केईसी इंटरनेशनल (KEC International)  ने अमेरिकी कंपनी एसएई टावर्स होल्डिंग्स एलएलसी (SAE Towers Holdings LLC) की 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

दोनों कंपनियों के बीच सोमवार को अधिग्रहण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह सौदा करीब 9.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। एसएई टावर्स अमेरिका की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन कंपनी है।
शेयर बाजार में आज केईसी इंटरनेशनल के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 517 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 1.7% की बढ़त के साथ 494.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 18:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner