चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस
पल पल बाजार के पास तुम रहते हो उतार चढ़ाव की हर चाल तुम सहते हो हर रोज बाजार में मेरा सौदा लहराये
पुरानी गलतियों की यादों की बारात लेकर आये मैंने सोच लेता हूँ यह फिर से न दोहराये अब हर सौदा मुनाफा का पैगाम लेकर आये लेकिन आजकल बाजार में मुनाफा कमाना हो गया है कठिन बड़ी चाल के बाद राय बनने लगती हैं भिन्न-भिन्न कहते हैं सब अभी तेजी है लगती लेकिन ऊपर में खरीदने की हिम्मत नहीं जगती ऐसे में बाजार डोलता रहेगा बस चर्चा का भंडार खोलता रहेगा एक फीसदी ऊपर या एक फीसदी नीचे इससे ज्यादा लगता नहीं बाजार को कुछ खींचे स्टैनचार्ट कर रहा है पब्लिक इश्यू की तैयारी डॉलर के खिलाफ रुपये में मजबूती है जारी बढ़ने लगे हैं टीवी, फ्रीज और एसी के दाम धातु हुआ है महँगा तो कैसे करें काम 5200 पर नजर तो है लेकिन पहुँचना नहीं होगा आसान मार्च का महीना अक्सर करता है परेशान (शेयर मंथन, 04 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 04 March 2010 09:47 )
|