Home तकनीकी विश्लेषण एक-दिनी (Intraday) बीपीसीएल (BPCL) का मुनाफा बढ़कर 3140 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
बीपीसीएल (BPCL) का मुनाफा बढ़कर 3140 करोड़ रुपये Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) के मुनाफे में 158% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी को कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में 3140 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वर्ष 2010 की इसी तिमाही में कंपनी को 187 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है, इस अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में कंपनी को 59,263 करोड़ रुपये की कुल आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2010 की इसी तिमाही में यह 36,996 करोड़ रुपये थी।
शेयर बाजार में बीपीसीएल के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.48% की बढ़त के साथ 598.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 10 February 2012 17:09 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.