|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (GlaxoSmithKline Pharmaceuticals Ltd) के मुनाफे में 18% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 137 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की इसी तिमाही में यह 116 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 578 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 501 करोड़ रुपये रही थी। अगर कंपनी के सालाना नतीजों पर नजर डालें, तो कैलेंडर साल 2011 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 429 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2010 में यह 561 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई है। कैलेंडर साल 2011 में कंपनी का सालाना कुल आय 2414 करोड़ रुपये का रहा, जबकि कैलेंडर साल 2010 में सालाना कुल आय 2182 करोड़ रुपये था। कंपनी ने लाभांश की घोषणा भी की है। कंपनी के इक्विटी शेयरों पर 45 रुपये प्रति शेयर लाभांश दिया जायेगा। शेयर बाजार में ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 2080 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 1.17% की कमजोरी के साथ 2088.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 16 February 2012 17:52 )
|