|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
निजी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के घाटे में बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में कंपनी को 444 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 254 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में कंपनी की आमदनी 1547 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की आय 1625 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में किंगफिशर एयरलाइंस के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.75% की बढ़त के साथ 26.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 16 February 2012 18:15 )
|