|
News -
खास खबरें
|
|
नवंबर 2011 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) 5.9% की दर से बढ़ा है।
अक्टूबर महीने में आईआईपी बढ़ने की दर -5.1% थी। इस बीच अक्टूबर में संशोधित आईआईपी बढ़ने की दर -4.7% हो गयी है। खनन क्षेत्र का उत्पादन -4.4% की दर से बढ़ा, पिछले महीने में -7.2% से बढ़ा था। नवंबर में कैपिटल गुड्स का उत्पादन महीने-दर-महीने -25.5% से बढ़ कर -4.6% पर आ गयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर महीने-दर-महीने -6.0% से बढ़ कर 6.6% पर आ गया है। बिजली उत्पादन बढ़ने की दर 5.6% से बढ़ कर 14.6% हो गयी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन 11.2% बढ़ा। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2011) |
|
Last Updated ( Thursday, 12 January 2012 16:02 )
|