|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) -2.90% रही है। ये आँकड़े 31 दिसंबर 2011 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर -3.36% थी। सालाना आधार पर सब्जी 49.03% सस्ती हुई है। दूसरी ओर, दूध में तेजी आयी। दूध 10.79% महँगा हुआ। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2011 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 0.51% रही। पिछले हफ्ते यह दर 0.10% थी। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 12 January 2012 16:10 )
|