|
News -
खास खबरें
|
|
सरकार ने आज महँगाई दर की दिसंबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2011 में महँगाई दर 7.47% रही है। नवंबर 2011 में यह दर 9.11% थी। दिसंबर महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर 0.74% रही। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 3.07% रही। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी कमी आयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर घट कर 7.41% पर आ गयी है, जबकि पिछले महीने में मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 7.66% रही थी। दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। ईंधन समूह की महँगाई दर घटकर 14.91% पर आ गयी है। वहीं नवंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 15.48% पर रही थी। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 16 January 2012 14:59 )
|