|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में और बढ़ोतरी हुई है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) -0.42% रही है। ये आँकड़े 07 जनवरी 2012 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर -2.90% थी। सालाना आधार पर सब्जी 45.81% सस्ती हुई है। दूसरी ओर, दूध में तेजी आयी। दूध 11.48% महँगा हुआ। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है। 7 जनवरी 2012 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 2.47% रही। पिछले हफ्ते यह दर 0.51% थी। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Thursday, 19 January 2012 13:05 )
|