|
News -
खास खबरें
|
|
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आज सीआरआर (CRR) में कटौती किया है, लेकिन रेपो दर (Repo Rate) और रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है।
रेपो दर को 8.50% पर बरकरार है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर कोई कारोबारी बैंक आरबीआई से बेहद छोटी अवधि के कर्ज लेता है। इसी तरह रिवर्स रेपो दर को भी 7.50% पर बरकरार रखा गया है। रिवर्स रेपो वह दर है, जो कारोबारी बैंकों को अपना पैसा आरबीआई के पास बेहद छोटी अवधि के लिए जमा कराने पर मिलता है। आरबीआई ने सीआरआर में बदलाव किया है। यह 0.50% अंक (50 बीपीएस) घटा कर 5.50% कर दिया गया है। आरबीआई ने 3 साल बाद पहली बार सीआरआर में कटौती की है। इससे सिस्टम में 32,000 करोड़ रुपये आयेंगे। आईबीआई ने मार्च 2012 तक के महँगाई दर के अनुमान को 7% पर बरकरार रखा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 24 January 2012 11:22 )
|