|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में कमी आयी है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) -1.03% रही है। ये आँकड़े 14 जनवरी 2012 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर -0.42% थी। सालाना आधार पर सब्जी 47.06% सस्ती हुई है। दूसरी ओर, दूध में तेजी आयी। दूध 12.25% महँगा हुआ। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी कमी आयी है। 14 जनवरी 2012 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 1.89% रही। पिछले हफ्ते यह दर 2.47% थी। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 27 January 2012 12:07 )
|