|
News -
शेयर बाजार
|
|
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स (Sensex) 148 अंक की बढ़त के साथ 17,753 पर है। निफ्टी (Nifty) 48 अंक की मजबूती के साथ 5,374 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.39% की तेजी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.20% और बीएसई मिडकैप में 1.31% की मजबूती है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक (Realty Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 2.21% ऊपर है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में बढ़त है, जबकि केवल 4 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 2.49% ऊपर है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 06 February 2012 09:35 )
|