Home खबरें तेल-गैस (Oil & Gas) क्षेत्र ने दी शुरुआती कारोबार में बढ़त
Banner
Banner
Banner
 
Banner
तेल-गैस (Oil & Gas) क्षेत्र ने दी शुरुआती कारोबार में बढ़त Print E-mail
News - शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक की बढ़त के साथ 17,736 पर है। निफ्टी (Nifty) 4 अंक की हल्की मजबूती के साथ 5,366 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.39% की तेजी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.24% और बीएसई मिडकैप में 0.46% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑटो और पावर सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढ़त का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती तेल-गैस सूचकांक (Oil & Gas Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 0.89% ऊपर है। सेंसेक्स के 20 शेयरों में बढ़त है, जबकि 10 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 1.27% ऊपर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 09:41 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.