|
News -
शेयर बाजार
|
|
यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चले गये हैं।
यूरोपीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.14%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.32% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.06% की हल्की कमजोरी है। दोपहर 2:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक की गिरावट के साथ 17,639 पर है। निफ्टी (Nifty) 32 अंक की कमजोरी के साथ 5,330 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.96% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.52% और बीएसई मिडकैप में 0.30% की कमजोरी है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के तेल-गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग और एफएमसीजी सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा कमजोरी कैपिटल गुड्स सूचकांक (Capital Goods Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.81% नीचे है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में गिरावट है, जबकि 7 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी बीएचईएल में है। इसका शेयर 3.46% नीचे है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 14:47 )
|