|
News -
खास खबरें
|
|
संसद का बजट सत्र आगामी 12 मार्च 2012 से प्रारंभ होगा।
आम बजट 16 मार्च 2012 को संसद में पेश किया जायेगा। आम बजट से पूर्व 14 मार्च 2012 को रेल बजट और 15 मार्च 2012 को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र फरवरी के तीसरे हफ्ते में शुरू होता है, लेकिन 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार बजट सत्र में देरी हुई है। चुनावों के मद्देनजर पाँचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू है। चुनाव की प्रक्रिया 9 मार्च 2012 तक पूरी होनी है और तब तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 15:07 )
|
Comments
KRIPYA FANDAMENTAL STONG SHARE KA NAME DIYA KAREN.
RSS feed for comments to this post