Home खबरें ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा घट कर 6741 करोड़ रुपये
Banner
Banner
Banner
 
Banner
ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा घट कर 6741 करोड़ रुपये Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil & Natural Gas Corporation Ltd) का मुनाफा 5% घट गया है।

अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6741 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 7083 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 19475 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 21473 करोड़ रही थी।
शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 1.29% की कमजोरी के साथ 282.95 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 278.75 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 19:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.