Home खबरें निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,412 पर, सेंसेक्स (Sensex) 124 अंक ऊपर
Banner
Banner
Banner
 
Banner
निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,412 पर, सेंसेक्स (Sensex) 124 अंक ऊपर Print E-mail
News - शेयर बाजार

कारोबार के अंतिम घंटे में खरीदारी की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) ने 5,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 124 अंक यानी 0.70% की मजबूती के साथ 17,831 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 44 अंक यानी 0.82% की बढ़त के साथ 5,412 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.32% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.27% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.18% की मजबूती रही। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स 17,609 और निफ्टी 5,339 तक नीचे चले गये। हालाँकि कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की गिरावट में कमी आयी। फिर बाजार लाल निशान पर एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच बाजार काफी हद तक सँभल गया। कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और बाजार में एक उछाल दिखी। निफ्टी 5,400 के स्तर के ऊपर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 17,879 और निफ्टी 5,423 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के ऊपरी स्तरों के आसपास बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.05% की तेजी रही। रियल्टी को 1.95%, बैंकिंग को 1.85%, ऑटो को 1.78%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.28%, पावर को 1.26% और आईटी को 1.14% का फायदा हुआ। टीईसीके में 0.80% और पीएसयू में 0.72% में मजबूती रही। एफएमसीजी 0.03% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, तेल-गैस को 0.24% और कैपिटल गुड्स को 0.11% का घाटा सहना पड़ा। हेल्थकेयर में 0.03% की हल्की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2012)

Last Updated ( Thursday, 09 February 2012 17:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.