|
News -
खास खबरें
|
|
सरकार ने आज महँगाई दर की जनवरी महीने के आँकड़े पेश किये हैं।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जनवरी 2012 में महँगाई दर 6.55% रही है। दिसंबर 2011 में यह दर 7.47% थी। जनवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर -0.52% रही। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 2.25% रही। जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी कमी आयी है। मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर घट कर 6.49% पर आ गयी है, जबकि पिछले महीने में मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर 7.41% रही थी। जनवरी में ईंधन समूह की महँगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। ईंधन समूह की महँगाई दर घटकर 14.21% पर आ गयी है। वहीं दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 14.91% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 14 February 2012 12:11 )
|