Home खबरें टेलीकॉम खिलाड़ियों की सेहत बिगाड़ेगी यह प्रतिस्पर्धा
Banner
Banner
 
Banner
टेलीकॉम खिलाड़ियों की सेहत बिगाड़ेगी यह प्रतिस्पर्धा Print E-mail
News - खास खबरें

महेश उप्पल, निदेशक, कॉम फर्स्ट इंडिया

अगर 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में देरी होती है तो यह देरी जमे-जमाये जीएसएम मोबाइल ऑपरेटरों को आंशिक रूप से नुकसान कर सकती है।

दरअसल व्यस्त इलाकों में उनके नेटवर्क जाम हो चले हैं। भारत की ब्रॉडबैंड संबंधी आकांक्षाओं से भी समझौता करना पड़ेगा। इससे केवल मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता पर नहीं पड़ेगा, बल्कि ब्रॉडबैंड पर भी असर पड़ेगा। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि भारत में फिक्स्ड लाइन टेलीफोन का पर्याप्त नेटवर्क नहीं है, लिहाजा हमें वायरलेस मोबाइल को ही मुख्य विकल्प बनाना होगा।

मुझे नहीं लगता कि पहले से मौजूद जीएसएम ऑपरेटर 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में देरी को पसंद करेंगे। नये ऑपरेटर या सीडीएमए के पुराने ऑपरेटरों को शायद इस देरी से कोई असर नहीं पड़े।

मोबाइल सेवा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा जितनी बढ़ गयी है, उसे देख कर लगता है कि शायद 6 से ज्यादा ऑपरेटर नहीं टिक सकें। इस समय जितनी प्रतिस्पर्धा हो गयी है, वह स्वस्थ नहीं है। मौजूदा कॉल दरें लंबी अवधि में नहीं चल सकतीं। लेकिन ये सभी खिलाड़ी काफी बड़े हैं और शायद वे इतनी जल्दी हार नहीं मानेंगे। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2010)

Last Updated ( Tuesday, 02 February 2010 09:47 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner