Banner
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर बढ़ कर 17.56% Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 04 February 2010 15:25

खाने-पीने के सामानों की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है।

खाने-पीने की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) में 17.56% की रही है। ये आँकड़े 23 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 17.40% थी। हालाँकि 23 जनवरी को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 14.56% रही। पिछले हफ्ते यह दर 14.66% थी।
पिछले 52 हफ्ते की तुलना में आलू 44.91%, दाल 44.43%, अनाज 13.37%, चावल 10.96%, दूध 13.95%, गेहूं 15.96%, सब्जी 13.02% और फल 6.54% महँगे हुए। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2010)

Last Updated ( Thursday, 04 February 2010 15:27 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।