|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
इंजीनियरिंग कंपनी जीईआई इंडस्ट्रियल सिस्टम्स लिमिटेड को 140 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।
ये ठेके एयर कूल्ड वैक्युम स्टीम कंडेंसर बनाने के लिए मिले हैं। ये ठेके कंपनी को श्री सीमेंट्स की सब्सीडियरी कंपनी श्री पावर और जेपी ग्रुप से मिले हैं। जीईआई इंडस्ट्रियल ये स्टीम कंडेंसर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 150 मेगावाट और 60 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट्स में लगायेगी। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बीएसई में 82 रुपये तक चला गया। हालाँकि सुबह 10:02 बजे कंपनी का शेयर 2.20 रुपये यानी 2.94% की बढ़त के साथ 77 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 23 February 2010 10:09 )
|